जी हां दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि सवा पाव में कितने ग्राम होते हैं यह एक ऐसा शब्द है जो अक्सर हमें बाजार में सुनने में आता है
अक्सर हमारे यहां तीज त्योहारों पर और शुभ मौके पर इस तरह के शब्द सुनाए देते हैं सवा पाव, सवा किलो तो यह सवा शब्द क्या होता है और इसका पूरा मतलब क्या होता है
आज के इस पोस्ट में हम लोग इस शब्द के बारे में एक कहानी के माध्यम से विस्तार से जानेंगे तो दोस्तों यह कहानी है मनु और उसके काका जी की…
एक दिन की बात है मंगलवार को सुबह सवेरे मनु और उसके काका जी सुबह सुबह नहा धोकर हनुमान मंदिर दर्शन करने चले गए जब वह मंदिर पहुंचे तो वहां परउन्होंने अपने चप्पल उतार दिए और दर्शन करने के लिए वहां प्रसाद लेने चले गए
जब दादाजी प्रसाद ले रहे थे तब मनु भी उनके साथ था, वहां प्रसाद के दुकान पर लोग पूछ रहे थे, मांग रहे थे मुझे सवा किलो प्रसाद दे दो.. मुझे सवा पाव लड्डू दे दो.. मुझे सवा 5 किलो मिठाई दे दो…
इस तरह वहां लोग प्रसाद ले रहे थे और मनु यह सब देख रहा था क्योंकि उसे समझ में नहीं आ रहा था कि लोग सवा शब्द लगाकर क्यों प्रसाद मांग रहे हैं क्योंकि उसने पहले यह शब्द कभी नहीं सुना था और फिर दादाजी ने सवा पाव लड्डू लिया और दर्शन करने चले गए मनु भी उनके साथ साथ चला गया
मनु और उसके दादाजी दोनों ने सच्चे मन से हनुमान जी के दर्शन किए और कुछ फल लेकर वहां उपस्थित बंदरों को खिलाया, इसके बाद मनु और उसके दादाजी दोनों लोग घर के लिए रवाना हो गए
लेकिन एक प्रश्न जो मनु के मन में बार-बार कौंध रहा था वह यह था कि आखिर सवा पाव, सवा किलो, सवा 5 किलो शब्द का मतलब क्या होता है तो वह रास्ते तक तो कुछ नहीं बोला लेकिन जैसे ही दादाजी घर पर पहुंच कर शांत हुए मतलब..
अपने ही कपडे चेंज करके आराम से बैठे जैसे ही मनु ने उनको शांत बैठे देखा उसने वह प्रश्न दादा जी से पूछ लिया दादा जी यह बताएं कि आखिर सवा पाव क्या होता है और सब लोग हर बात में सवा लगाकर प्रसाद क्यों मांग रहे थे अपने सारे सवालों के जवाब जानने के लिए मनु बहुत व्याकुल हो रहा था दादा जी उसकी आंखों में देखकर उसके मन की व्याकुलता को समझ गए
और फिर दादाजी ने मनु को समझाना शुरू किया तो उन्हें बताया कि सवा जो होता है यदि वह किसी भी यूनिट में लगा होता है तो उसका मतलब यूनिट का चौथाई भाग (1/4 भाग) इसमें और जोड़ना होता है जैसे अगर सवा किलो कहा जा रहा है तो एक किलो और एक किलो का चौथाई भाग मतलब की एक पाव और जोड़ना होगा
इसका मतलब समझिए…
सवा किलो कितना होता है? या
सवा किलो में कितने ग्राम होते हैं?
सवा किलो या सवा 1 किलो
= एक किलो + एक किलो का चौथा भाग
= 1 किलो + 1 पाव
= 1000 ग्राम + 250 ग्राम
= 1250 ग्राम
= एक हजार दो सौ पचास ग्राम
अगर अभी भी सवा का मतलब समझ में नहीं आया तो समझिए… कि अगर किसी जगह सवा लगा है तो उसका जो एक यूनिट है उसका चौथा भाग उसमें और जुड़ जाता है
जैसे कि मान लो सवा दो सौ बोला गया है अब इसमें 200 में सवा लगा है तो 200 पूरा-पूरा हो गया और इसमें 100 आया है तो इसका यूनिट 100 होगा और 100 का चौथाई भाग इसमें और जोड़ना होगा मतलब…
सवा दो सौ में कितने रुपये होंगे?
सवा दो सौ या सवा 2 सौ
= दो सौ + सौ का चौथा भाग
= 200 + 100 का चौथा भाग
= 200 + 25
= 225
= दो सौ पच्चीस रुपये
इसके बाद दादा जी ने मनु को चार-पांच प्रश्न दिए और कहा चलो बताओ
- सवा पांच हजार में कितने रुपये होंगे?
- सवा दो लाख में कितने रुपये होंगे?
- सवा तीन बजे में कितने बजकर, कितने मिनट होंगे?
- सवा करोड़ में कितने रुपए होंगे?
- सवा चार दर्जन केले में कितने केले होंगे?
अब धीरे-धीरे मनु को सवा का मतलब समझ में आने लगा था वह समझ चूका था कि सवा अगर कहीं लगा हुआ है तो सवा का मतलब यह होगा कि वह उसका पूरा पूरा भाग और उसमें उसकी इकाई का चौथा भाग जोड़ना होगा
और फिर क्या था मनु ने कॉपी और पेन उठाया और फटाफट दादाजी के सवालों को सॉल्व करने लगा कॉपी में मनु ने इस प्रकार की गणनाएं करनी शुरू कर दी…
प्रश्न-1
सवा पांच हजार में कितने रुपये होंगे? या
सवा 5 हजार में कितने रुपये होंगे?
सवा पांच हजार या सवा 5 हजार
= पांच हजार + हजार का चौथा भाग
= 5000 + 1000 का चौथा भाग
= 5000 + 250
= 5250
= दो सौ पच्चीस रुपये
प्रश्न-2
सवा दो लाख में कितने रुपये होंगे? या
सवा 2 लाख में कितने रुपये होंगे?
सवा दो लाख या सवा 2 लाख
= दो लाख + लाख का चौथा भाग
= 200000 + 100000 का चौथा भाग
= 200000 + 25000
= 225000
= दो लाख पच्चीस हजार रुपये
प्रश्न-3
सवा तीन बजे में कितने बजकर, कितने मिनट होंगे ? या
सवा 3 बजे में कितने बजकर, कितने मिनट होंगे ?
सवा तीन बजे या सवा 3 बजे
= तीन बजे + बजे (घंटे) का चौथा भाग
= 3:00 + 60 मिनट का चौथा भाग
= 3 घंटे + 15 मिनट
= 3:00 + 0:15
= 3:15
= 3 बजकर 15 मिनट
प्रश्न-4
सवा करोड़ में कितने रुपये होते है? या
सवा 1 करोड़ में कितने रुपये होते है?
सवा करोड़ या सवा 1 करोड़
= करोड़ + करोड़ का चौथा भाग
= 10000000 + 10000000 का चौथा भाग
= 10000000 + 2500000
= 12500000
= एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये
प्रश्न-5
सवा चार दर्जन केले में कितने केले होंगे? या
सवा 4 दर्जन केले में कितने केले होंगे?
सवा चार दर्जन या सवा 4 दर्जन
= चार दर्जन + दर्जन का चौथा भाग
= 4 x 12 केले + 12 केले का चौथा भाग
= 48 केले + 4 केले
= 52 केले
अब जब दादाजी को यह अच्छी तरह समझ में आ गया था कि मनु को सवा के बारे में जो बातें हैं अच्छी तरह समझ में आ गई हैं और ऐसा तब हुआ जब उन्होंने मनु द्वारा लगाए गए सवालों की जांच की और सभी सवालों को सही पाया, इसके बाद उन्होंने मनु के सवाल को वापस मनु से ही पूछा
चलो बताओ कि तुम्हें यूनिट के बारे में प्रश्न देख कर कैसे पता चलता है कि किस यूनिट का चौथा भाग करना है..
मनु कुछ देर चुप होकर सोचा इसको बाद बोला…
सवा के बाद जो अंक आता है उसके बाद जो शब्द आता है उसमें वही शब्द इकाई (यूनिट) होता है और उसका चौथा भाग करना होता है जैसे
- सवा पांच हजार में कितने रुपये होंगे? यूनिट :- हजार
- सवा दो लाख में कितने रुपये होंगे? यूनिट :- लाख
- सवा तीन बजे में कितने बजकर, कितने मिनट होंगे? यूनिट :- बजे
- सवा एक करोड़ में कितने रुपए होंगे? यूनिट :- करोड़
- सवा चार दर्जन केले में कितने केले होंगे? यूनिट :- दर्जन
अब जब दादाजी अश्वस्त हो चुके थे कि मनु सवा का मतलब पूरी तरह से समझ चुका है तब दादाजी ने वही प्रश्न दोहराया जो मनु ने उनसे पूछा था कि ..
सवा पाव में कितने ग्राम होते हैं
यह सवाल सुनकर मनु कुछ समय तक तो सोचता रहा… इसके बाद उसने जवाब देना शुरू किया…
सवा पाव में तो कोई अंक भी नहीं है और फिर इसमें यूनिट कैसे तय करें? तब उसे याद आया कि मास्टर जी ने उसे कक्षा में बताया था की
जहां तुम्हें अंक की जरूरत हो और वहां कोई अंक लिखा ना हो तो वहां एक (1) लेना चाहिए यह सोच कर उसके दिमाग की बत्ती जल गई फिर उसने दिमाग में सोचा…
सवा पाव मतलब सवा 1 पाव
अच्छा तो इसमे यूनिट पाव होगा तो सवा पाव निकालने के लिए एक पाव में पाव का चौथा भाग जोड़ना होगा
सवा पाव या सवा 1 पाव
सवा पाव या सवा 1 पाव
= पाव + पाव का चौथा भाग
= 250 ग्राम + 250 ग्राम का चौथा भाग
= 250 ग्राम + 250/4 ग्राम
= 250 ग्राम + 67.5 ग्राम
= 312.5 ग्राम
मतलब कि सवा पाव में 312.5 ग्राम होते हैं यही सही जवाब होगा| दोस्तों आशा करते हैं कि दादा जी की और मनु की कहानी से आपको अच्छी तरह से समझ में आ गया होगा कि सवा पाव में कितने ग्राम होते हैं साथ ही इस संबंध और भी प्रश्न समझने में महत्वपूर्ण सफलता मिली होगी
दोस्तों हम आपके लिए लाते रहते हैं ऐसे पोस्ट… जिनसे आपको दैनिक जीवन में हिसाब किताब सम्बंधित महत्वपूर्ण शब्दावली और उनसे जुड़े हुए जटिल प्रश्न समझने में काफी सरलता होती है..
तो आज के इस लेख के बारे में अपनी राय टिप्पणी अनुभाग में साँझा करना ना भूले साथ ही अपने साथियों में भी इस प्रश्न को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें करें और एक खेल की तरह इस प्रश्न को अपने परिवार में अपने दोस्तों में अपने आस पड़ोस में पूछे और देखें…
और देखें कि क्या उन्हें भी इस सवाल का जवाब पता है या नहीं पता है जहां तक मुझे आशा है दोस्तों बहुत सारे दोस्त इस सवाल का जवाब नहीं दे पाएंगे…
जी हां दोस्तों एक बात और मैं आपसे कहना चाहता हूं इसी तरह से हिसाब किताब वाली बहुत सारी सरल तकनीक वाली और वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड है जिसका नाम है
“उम्मीदों का प्रभात” “
YOUTUBE CHANNEL LINK
https://youtube.com/@ummeedokaprabhat?si=tFNq1i7By2Xca6HW
और इसी की तरह और हिसाब किताब से संबंधित जीवन से जुड़ी हुई जानकारी वीडियो फॉर्मेट में देखने के लिए आप चाहे तो हमारे यूट्यूब चैनल पर विजिट कर सकते हैं और सब्सक्राइब कर सकते हैं।
बेल आइकन दबा सकते हैं और अपने दोस्तों में शेयर कर सकते हैं
तो मिलते हैं अगली पोस्ट में.. किसी और सवाल के साथ ..तब तक अपना ख्याल रखें.. अपने परिवार का ख्याल रखें ..अपने लक्ष्य की ओर हंसते-मुस्कुराते आगे बढ़ते रहें … जीवन में नई ऊंचाइयां और सफलताएं हासिल करते रहें… आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद….
FAQs:-
प्रश्न-1 आधा पाव में कितने ग्राम होते है ?
प्रश्न-2 डेढ पाव में कितने ग्राम होते है ?
प्रश्न-3 ढाई पाव में कितने ग्राम होते है ?
प्रश्न-4 पौने दो पाव में कितने ग्राम होते है ?
प्रश्न-5 साढ़े तीन पाव में कितने ग्राम होते है ?
प्रश्न-6 सवा पाव कितना होता है ?
प्रश्न-7 सवा सेर कितना होता है ?
प्रश्न-8 सवा किलो कितना होता है ?
प्रश्न-9 सवा मन कितना होता है ?
प्रश्न-10 सवा पाव कितना होता है ?